फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   An accused in wrestler Sagar murder case moves for expedite hearing

छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड: एक आरोपी ने मामले की जल्द सुनवाई का किया आग्रह

Fri, 20 Aug 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
An accused in wrestler Sagar murder case moves for expedite hearing
नई दिल्ली। पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या व दो अन्य से मारपीट मामले में एक आरोपी ने न्याय के हित में मामले की सुनवाई जल्द सुनवाई का आग्रह किया है। छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में सागर की मौत मामले के सुशील पहलवान मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन

रोहिणी जिला अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी सतवीर सिंह लांबा ने शुक्रवार को होने वाली सुनवाई को मुहर्रम की छुट्टी की वजह से अक्तूबर तक स्थगित कर दिया था। मामले में आरोपी अनिरुद्ध दहिया ने दायर आवेदन में मामले में सुनवाई की तारीख पहले करने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन

न्याय के हित में सुनवाई पहले करने का अनुरोध करते हुए आवेदन में कहा गया है कि अगर मामले में सुनवाई नौ अक्तूबर तक स्थगित की जाती है तो कोई मकसद हासिल नहीं होगा। आरोपी सुनवाई तेजी से कराने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील प्रदीप राणा द्वारा दहिया की ओर से 17 अगस्त को दायर आवेदन पर सुनवाई 24 अगस्त को होगी। दहिया के अलावा ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 11 अन्य लोग मामले में आरोपी हैं। सुशील कुमार और अन्य ने चार और पांच मई की दरमियानी रात को सागर धनखड़ और उसके दोस्तों के साथ संपत्ति के कथित विवाद में स्टेडियम में मारपीट की थी। सागर की बाद में मौत हो गई थी।

पुलिस ने दायर आरोपपत्र में सुशील को मुख्य आरोपी माना है। कहा है कि यह हत्या संपत्ति विवाद और वर्चस्व की लड़ाई में की गई थी। सुशील पहले प्रभाव के कम होने से परेेशान था। मामले में पांच आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed