{"_id":"6296acef7863ca5f5401e2d4","slug":"amarnath-pilgrims-will-be-able-to-take-helicopter-tickets-online-shrine-board-has-filed-affidavit-in-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्री ऑनलाइन ले सकेंगे हेलिकॉप्टर टिकट, श्राइन बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्री ऑनलाइन ले सकेंगे हेलिकॉप्टर टिकट, श्राइन बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
Wed, 01 Jun 2022 06:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:52 AM IST
सार
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है कि उसने यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर से हेलिकॉप्टर सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर से हेलिकॉप्टर सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री का फैसला किया है। बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है। हाईकोर्ट के 23 मई के आदेश के अनुसरण में दायर हलफनामे में बोर्ड ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने बोर्ड द्वारा दी इस जानकारी के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ लीगल एड के महासचिव वकील आरके सैनी की याचिका का निपटारा कर दिया। याचिका में बोर्ड को जम्मू-कश्मीर से हेलिकॉप्टर सेवाओं के टिकटों की बुकिंग में वृद्ध, बीमार व विकलांग तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन प्रणाली अपनाने के निर्देश की मांग की गई थी। यात्रा के लिए जम्मू और श्रीनगर से हेलिकॉप्टर सेवाओं के सभी टिकटों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू करने से केंद्र और श्राइन बोर्ड के इनकार के कारण टिकटों की जमाखोरी और कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन