फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   All schools in Delhi closed from today change in summer vacations due to increasing transition

दिल्ली के सभी स्कूल आज से बंद: बढ़ते संक्रमण के चलते गर्मी की छुट्टी में किया बदलाव

Tue, 20 Apr 2021 08:24 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 08:24 AM IST
सार

वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते दिल्ली के सभी स्कूल मंगलवार यानी 20 अप्रैल से बंद रहेंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने गर्मी की छुट्टी के पूर्व में लिये गए फैसले में बदलाव किया है।

विज्ञापन
All schools in Delhi closed from today change in summer vacations due to increasing transition
स्कूल के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते दिल्ली के सभी स्कूल मंगलवार यानी 20 अप्रैल से बंद रहेंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने गर्मी की छुट्टी के पूर्व में लिये गए फैसले में बदलाव किया है। दिल्ली के सभी स्कूल 9 जून तक बंद रहेंगे। इससे पहले 11 मई से 30 जून तक बंद करने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. रीटा शर्मा की ओर से सोमवार शाम को स्कूलों को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश दिया गया है कि वे सभी शिक्षक, गैर शिक्षक समेत अन्य कर्मियों को फोन, मैसेज आदि के माध्यम से गर्मियों की छुटिट्यों की सूचना जारी कर दें। दिल्ली सरकार की यह अधिसूचना दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय, निजी स्कूल समेत अन्य स्कूलों में भी लागू होगा। 
विज्ञापन


गर्मी छुट्टी के दौरान नहीं होगी ऑनलाइ पढ़ाई
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने केजी से लेकर 9वीं कक्षा के छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से बड़ी राहत दी है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के दौरान ऑनलाइन और सेमी-ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई न करवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. रीटा शर्मा की ओर से सोमवार को इस संबंध में सभी स्कूल प्रबंधन को सूचना भेजी गई है। इसमें लिखा है कि दिल्ली के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक गर्मियों की छुटिट्यां रहेंगी। इस दौरान केजी कक्षा से लेकर 9वीं कक्षा के छात्रों की कोई ऑनलाइन क्लास नहीं चलेगी। ऑनलाइन क्लास को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। स्कूलों को यह भी आदेश दिया गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों तक इस सूचना को पहुंचा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed