{"_id":"6acac7f5d679ac3c6c06ceb8","slug":"alert-issued-on-old-footage-police-refuted-claims-of-firing-kept-digital-surveillance-on-old-videos-as-well-in-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजर
Sun, 11 Oct 2026 05:43 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:43 AM IST
सार
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ सोशल मीडिया पर भी पहरा रखा। अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और पुराने वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए साइबर विशेषज्ञों की टीमें दिनभर सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते सुरक्षा कर्मी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ सोशल मीडिया पर भी पहरा रखा। अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और पुराने वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए साइबर विशेषज्ञों की टीमें दिनभर सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
पुलिस ने कई वायरल दावों का फैक्ट चेक कर उनका खंडन किया और लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों की निगरानी शुरू कर दी गई थी। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। संदिग्ध, भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट सामने आने पर संबंधित टीमों को अलर्ट किया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार अपडेट लेते रहे और सोशल मीडिया पर सामने आ रही सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
पुराने वीडियो को मौजूदा प्रदर्शन का बताकर किया पोस्ट
दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क इकाई में तैनात डीसीपी नेहा यादव के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे एक्स पर एक यूजर ने जंतर-मंतर के बाहर भारी भीड़ जुटने का दावा करते हुए वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने तुरंत ओल्ड वीडियो अलर्ट जारी कर स्पष्ट किया कि यह वीडियो 10 अक्तूबर के प्रदर्शन का नहीं, बल्कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन का है। पुलिस ने लोगों से ऐसे वीडियो की सत्यता जांचे बिना उन्हें साझा नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सीजेपी का शनिवार को जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में रहा। पार्टी के ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ नारे को पलटकर लोगों ने सीजेपी, इट्स डन ब्रो लिखकर मीम बनाए। भाजपा नेता संबित पात्रा ने आंदोलन को ‘फ्लॉप शो’ बताया, तो इस शब्द के जरिये भी पार्टी पर तंज कसे गए। वहीं, नेताओं को विमान के भीतर हिरासत में लिए जाने का वीडियो और दिल्ली में बैरिकेडिंग के कारण हुई परेशानी भी चर्चा में रही। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य नेताओं को दिल्ली पहुंचने के बाद विमान के भीतर हिरासत में लिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो में नेताओं के नारे लगाने की आवाज सुनाई देती है। इसी दौरान एक महिला यात्री ने सौरव दास से ‘शेम ऑन यू’ कहा। वीडियो में कहासुनी की पूरी वजह साफ नहीं होती।