फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ajay opts for online business during corona peroid and writes success story

ऑनलाइन बिजनेस को अपनाकर अजय लिख रहे सफलता की कहानी, कोरोना काल में कई लोगों को दिया रोजगार

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ajay opts for online business during corona peroid and writes success story
ajay - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जंग के बीच कई लोगों ने नौकरियां गवाई। कई कंपनियां बंद हो गईं या बंद होने के कगार पर हैं, ऐसे में बक्सर जिले के एक छोटे से गांव अरैला के रहने वाले युवा अजय राय ने ऑनलाइन बिजनेस को कमाई का जरिया बनाया। 
विज्ञापन


कोरोना काल में जब लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, अजय अपने जैसे कई युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे थे। इसकी वजह से न केवल उनको लाखों की आमदनी हुई, बल्कि खुद की एक कंपनी भी खड़ी की, जिसका नाम अपकोच है।
विज्ञापन


वह अब इस कंपनी के जरिए कई युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं और लोगों को ऑनलाइन बिजनेस के माध्यम से कमाई करने के तौर-तरीके बता रहे हैं। वह बताते हैं कि एक बिजनेस करने के लिए जरूरी नहीं की ऑफिस हो। लोगों के मन में ये धारणा बनी होती है कि एक कंपनी खोलने के लिए एक ऑफिस हर हाल में होना जरूरी है, लेकिन अजय इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि कमाने के लिए जरूरी नहीं कि एक ऑफिस हो। आप घर बैठे भी कमा सकते हैं और इससे कई फायदे हैं। एक तो ऑफिस पर होने वाला खर्च बच जाता है, साथ ही काम करने वालों की भी सहूलियत हो जाती है।

ऑनलाइन बिजनेस का एक फायदा यह भी है आप विश्व के किसी भी कोने से बेस्ट टैलेंट को ढूंढकर काम करवा सकते हैं। अजय वर्तमान में न केवल एक कंपनी चला रहे हैं, बल्कि वह युवाओं को भी ऑनलाइन बिजनेस के लिए मोटिवेट करते हैं।

उनका कहना है कि अच्छे पैसे कमाने के लिए जरूरी नहीं कि आप ऑफिस जाकर ही काम करें। आप घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं, वह इसके लिए ऑनलाइन वेबिनार के जरिये लोगों को ऑनलाइन बिजनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वह कहते हैं लोगों को नहीं पता कि एडुटेक स्टार्टअप क्या होता है, इसलिए लोगों में इसको लेकर जागरूकता जरूरी है।


अजय कहते हैं कि इसके लिए बहुत बड़ी डिग्री की भी जरूरत नहीं होती। जरूरी नहीं कि इसके लिए आपके पास कोई इंजीनियरिंग की ही डिग्री हो। आप कोई भी ऑनलाइन मार्केटिंग सीखने के लिए तीन या छह महीने का कोर्स कर सकते हैं। जिन युवाओं के पास पैसे की कमी है, वह ऑनलाइन बिजनेस को शुरू करने की सोच तो रहे हैं, पर नहीं कर पा रहे हैं तो इस संबंध में अजय कहते हैं कि वह लगातार ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से युवाओं को इसके बारे में बताते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed