फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ajay chuatal gets three weeks furlough

शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद अजय चौटाला को 21 दिन की फरलो मिली

Sun, 08 Mar 2020 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
ajay chuatal gets three weeks furlough
नई दिल्ली। हरियाणा के जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती घोटाले में सजा काट रहे अजय चौटाला को दिल्ली सरकार ने 21 दिनों के लिए फरलो दी है। अजय चौटाला ने फरलो प्रदान करने के लिए तीन सप्ताह की फरलो के लिए आवेदन किया था। इससे पहले अजय चौटाला को दो सप्ताह की फरलो मिल चुकी है। अजय चौटाला अपने पिता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली की रोहिणी जिला अदालत ने 2013 में अजय, ओमप्रकाश चौटाला तथा दो आईएएस अधिकारियों समेत 55 को आरोपियों को शिक्षक के भर्ती में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

जेल महानिदेशक संदीप गोयल के अनुसार अजय चौटाला के आवेदन को स्वीकार कर 21 दिन की फरलो दी गई है। इससे पहले पिछले साल 26 अक्तूबर को भी अजय चौटाला को दो सप्ताह का फरलो दी गई थी। जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में पांच साल की सजा काट चुके कैदियों को एक साल में तीन बार फरलो देने का प्रावधान है। यह जेल में अच्छे आचरण करने वालों को दिया जाता है। इसका मकसद कैदियों को उनके परिवार वालों से मिलवाना होता है। फरलो की अवधि खत्म होने पर कैदी को वापस तिहाड़ जेल वापस आना होता है। अगर एक मामले में शामिल कोई एक कैदी पहले से फरलो पर है तो उसके आने के बाद ही दूसरे कैदी को फरलो पर जाने की अनुमति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed