{"_id":"5dd2f6338ebc3e54df139096","slug":"air-quality-of-delhi-will-got-decrease-from-today-ashram-news-noi47377135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर बिगड़ सकती है आबोहवा, दिल्ली-एनसीआर को खतरे का संदेश दे रही हैं हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर बिगड़ सकती है आबोहवा, दिल्ली-एनसीआर को खतरे का संदेश दे रही हैं हवाएं
Tue, 19 Nov 2019 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
pollution in delhi ncr
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर की हवाएं एक बार फिर खतरे का संकेत दे रही हैं। चाल धीमी होने से मंगलवार से प्रदूषण स्तर में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले हफ्ते की तरह दिल्ली-एनसीआर पर स्मॉग की चादर छाने का अंदेशा है। बुधवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच बनी रहेगी। उधर, सोमवार को हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर बनी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वायु प्रदूषण के नजरिए से अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए बेहद नाजुक हैं। मंगलवार से हवाओं की चाल में तेजी से गिरावट आएगी। बुधवार कोइसके शून्य पर चले जाने का अंदाजा है। इसके साथ मिक्सिंग हाइट भी सामान्य स्तर 6 किमी से गिरकर एक किमी पर पहुंच जाएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर दोबारा स्मॉग की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
सफर का कहना है कि इसी दौरान हवा की दिशा में भी बदलाव आया है। सोमवार से ही पंजाब व हरियाणा की तरफ से हवाएं चल रही हैं। इससे पराली के धुएं का हिस्सा भी दिल्ली के प्रदूषण में बढ़ा है। रविवार के दो फीसदी की तुलना में सोमवार को यह 9 फीसदी पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को इसके 13 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। इससे एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर में जाएगी। इसके अलग दो दिन गंभीर स्तर तक चले जाने का अंदाजा है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को हवा की चाल करीब 15 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। वहीं, आसमान ने हल्के बादल छाए रहने के बाद भी मिक्सिंग हाइट दस किमी से ऊपर रही। इससे दिल्ली का प्रदूषण खराब स्तर में बना रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 दर्ज किया गया।