{"_id":"61baacf698646918c077ac8f","slug":"air-quality-index-aqi-delhi-is-presently-at-337","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण: 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 337","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण: 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 337
Thu, 16 Dec 2021 08:35 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:35 AM IST
सार
शुक्रवार को हवा की रफ्तार आठ से 15 किमी प्रति घंटा, मिक्सिंह हाइट 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1340 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण, फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली की हवा गुरुवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सफर(सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 337 है।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार होने की संभावना है। वायु मानक संस्था सफर के मुताबित, हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बनी हुई है। लेकिन, रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को फैलने में मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट 1200 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 3700 वर्ग मीटर रहा।
विज्ञापन
आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों के भीतर इन सभी घटकों में वृद्धि होगी। इस कड़ी में अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार पांच से 12 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 1300 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है।