{"_id":"61b5696a8c81d44e56203b43","slug":"air-pollution-delhi-s-air-in-poor-category-2566-recorded-aqi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण: खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 256 दर्ज किया गया एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण: खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 256 दर्ज किया गया एक्यूआई
Sun, 12 Dec 2021 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:45 AM IST
सार
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब से खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। 15 दिसंबर के बाद से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली रूप से सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता बहुत खराब से खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली(सफर) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 281 रहा। इससे एक दिन पहले यह 314 दर्ज किया गया था। इसके अलावा फरीदाबाद का एक्यूआई 221, गाजियाबाद का 264, ग्रेटर नोएडा का 192, गुरुग्राम का 268 व नोएडा का एक्यूआई 218 रिकॉर्ड किया गया था। अगले दो से तीन दिनों तक रात में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब व दिन में खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसका प्रमुख कारण रात में पारा लुढ़कने और दिन में धूप खिलने को माना जा रहा है।
विज्ञापन