{"_id":"61d72683d79f19088358e114","slug":"air-of-delhi-improved-after-rain-still-recorded-in-poor-category-maximum-temperature-was-two-degrees-above-average","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बारिश के बाद सुधरी राजधानी की हवा, फिर भी खराब श्रेणी में, औसत से दो डिग्री अधिक रहा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बारिश के बाद सुधरी राजधानी की हवा, फिर भी खराब श्रेणी में, औसत से दो डिग्री अधिक रहा अधिकतम तापमान
Thu, 06 Jan 2022 10:57 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:57 PM IST
सार
सफर के मुताबिक बुधवार से रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण गीले धूलकणों के जमाव के कारण एक्यूआई में सुधार के बाद भी हवा खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गाय।
विज्ञापन
दिल्ली- एनसीआर की हवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 258 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एनसीआर के फरीदाबाद में सूचकांक 219, नोएडा में 252 जबकि गुरुग्राम में 224 पर रहा, जबकि तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही। ग्रेटर नोएडा में सूचकांक 182 जबकि गाजियाबाद में 179 के आंकड़ों के साथ वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह आठ बजे दिल्ली में एक्यूआई 339 अंकों के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच सूचकांक को अच्छा, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब जबकि 401-500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
आज भी हो सकती है हल्की बारिश
सफर के मुताबिक बुधवार से रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण गीले धूलकणों के जमाव के कारण एक्यूआई में सुधार के बाद भी हवा खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गाय। शनिवार को तेज हवाएं और बारिश के कारण सूचकांक में और सुधार होने की उम्मीद है। सफर के मुताबिक 9 जनवरी के बाद, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण हवा की गुणवत्ता खराब रहने की संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आसमान में बादल छाए रहेंगे
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह के बीच 9 मि.मी बारिश हुई। शाम 5.30 बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत रही।