{"_id":"60e4b2b2a4cf0615e252cc62","slug":"air-force-employee-wife-and-son-brutally-murdered-at-home-in-palam-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वायु सेना कर्मचारी की पत्नी और बेटे की घर में बेरहमी से हत्या, डंबल से मां-बेटे के चेहरे पर घातक वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वायु सेना कर्मचारी की पत्नी और बेटे की घर में बेरहमी से हत्या, डंबल से मां-बेटे के चेहरे पर घातक वार
Wed, 07 Jul 2021 01:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:14 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त बबीता वर्मा (52) और उसके बेटे गौरव (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृत मां-बेटे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालम इलाके में मंगलवार शाम वायु सेना कर्मचारी की पत्नी और बेटे की उसके घर में हत्या कर दी गई। हत्यारों ने डंबल से मां-बेटे के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया है। शाम में महिला के पति के कार्यालय से घर आने पर घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद मौके की छानबीन की और घर से साक्ष्य उठाने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने से इनकार नहीं किया है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद घर से सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त बबीता वर्मा (52) और उसके बेटे गौरव (27) के रूप में हुई है। बबीता अपने पति कृष्ण स्वरूप सुधीर और गौरव के साथ राजनगर पार्ट एक में रहती थी। कृष्ण स्वरूप सुधीर (55) पालम स्थित वायु सेना के शिक्षण संस्थान में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। गौरव हैदराबाद स्थित डेल कम्प्यूटर में काम करता था, लेकिन पिछले एक साल से बेरोजगार था और अपने माता-पिता के पास रहता था। इनके मकान में भूतल पर किराएदार रहते हैं, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर बबीता अपने परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सुधीर ड्यूटी से घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुला था। कमरे में घुसते ही उसने अपनी पत्नी का लहूलुहान शव देखा। उसने अपने बेटे को आवाज लगाई, घर में खून बिखरा पड़ा था। कोई आवाज नहीं आने पर वह दूसरे कमरे में गए जहां उनके बेटे का शव पड़ा था। दोनों पर डंबल से हमला किया गया था। दोनों का शव देखकर सुधीर ने शोर मचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया और सभी वहां पहुंच गए।
इस बीच सूचना मिलने के बाद जिला के आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। जिस तरह से हमलावर ने बिना रोक-टोक के घर में प्रवेश किया है इससे पुलिस को किसी परिचित पर हत्या करने का शक है। घर से गायब होने वाले सामान के बारे में पुलिस सुधीर से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घर से कोई सामान गायब होने की बात सामने नहीं आई है। हमलावर के मकसद के बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
चेहरे को बुरी तरह से कुचला
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि हमलावरों ने मां-बेटे दोनों के चेहरे पर ज्यादातर हमले किए हैं। उनके चेहरे पर इस तरह से हमला किया है कि उनकी आंखें निकल आई है। गौरव पर ज्यादा हमला किया गया है। आशंका है कि हमलावर गौरव की हत्या करना चाहते थे और बीच बचाव में आने की वजह से बबीता की भी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गौरव के शव को दूसरे कमरे में रखे जाने के सबूत भी मिले हैं।