फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Air Force employee's wife and son brutally murdered

वायु सेना कर्मचारी की पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या

Wed, 07 Jul 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Air Force employee's wife and son brutally murdered
नई दिल्ली। पालम इलाके में मंगलवार शाम वायु सेना कर्मचारी की पत्नी और बेटे की उसके घर में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने डंबल से मां-बेटे के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। शाम को पति के कार्यालय से घर आने पर घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शव जताया है। हमलावर वारदात के बाद घर से लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त बबीता वर्मा (52) और उनके बेटे गौरव (27) के रूप में हुई है। बबीता अपने पति कृष्ण स्वरूप सुधीर और गौरव के साथ राजनगर पार्ट एक में रहती थी। कृष्ण स्वरूप पालम स्थित वायु सेना के शिक्षण संस्थान में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। गौरव हैदराबाद स्थित डेल कंप्यूटर में काम करता था, लेकिन पिछले एक साल से बेरोजगार था और माता-पिता के पास रहता था। इनके मकान में भूतल पर किराएदार रहते हैं, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर बबीता परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सुधीर ड्यूटी से घर पहुंचे तो कमरे में पत्नी का लहूलुहान शव देखा। बेटे को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। घर में खून बिखरा पड़ा था। दूसरे कमरे में पहुंचे तो बेटे का शव नजर आया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिस तरह से हमलावरों ने बिना रोक-टोक घर में प्रवेश किया है इससे पुलिस को किसी परिचित पर हत्या करने का शक है। घर से गायब होने वाले सामान के बारे में पुलिस सुधीर से पूछताछ कर रही है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे को बुरी तरह से कुचला
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि मां-बेटे के चेहरों पर ज्यादातर हमले किए हैं। उनकी आंखेें तक निकल आई हैं। गौरव पर ज्यादा हमले किए गए। आशंका है कि हमलावर गौरव की हत्या करना चाहते थे और बीच बचाव में आने की वजह से बबीता को भी मार डाला। हत्या करने के बाद गौरव के शव को दूसरे कमरे में रखे जाने के सबूत भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed