फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS to start second dose trial of covaxin on 2-6 years old children by next week

कोरोना टीकाकरण: एम्स में दो से छह साल के बच्चों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज का ट्रायल अगले सप्ताह से  शुरू

Thu, 22 Jul 2021 10:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 10:31 PM IST
सार

दिल्ली एम्स सहित देश के छह अलग-अलग अस्पतालों में दो से 17 वर्ष की आयु के 525 बच्चों पर कोवाक्सिन का परीक्षण चल रहा है।

विज्ञापन
AIIMS to start second dose trial of covaxin on 2-6 years old children by next week
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बच्चों पर वैक्सीन परीक्षण के अगले चरण में एम्स दिल्ली में अब दो से छह साल तक की आयु के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए अगले सप्ताह से ट्रायल शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह से इन बच्चों को वैक्सीन की खुराक देना शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले छह से 17 वर्ष तक की आयु वालों को वैक्सीन देने का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक बच्चों में कोवाक्सिन की पहली डोज का कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इन बच्चों को वही कोवाक्सिन दी जा रही है, जो वर्तमान में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत व्यस्कों को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू हुई थी। स्क्रीनिंग के दौरान पहले बच्चे के संक्रमित होने या न होने की जांच की जाती है। इसके बाद रक्त नमूना लेकर एंटीबॉडी का स्तर जांचने की प्रक्रिया होती है, ताकि यह पता रहे कि बच्चा पहले कभी संक्रमित हुआ था या नहीं। अभी तक परीक्षण के परिणाम संतोषजनक बताए जा रहे हैं। 

525 बच्चों पर चल रहा कोवैक्सिन का परीक्षण 
दिल्ली एम्स सहित देश के छह अलग-अलग अस्पतालों में दो से 17 वर्ष की आयु के 525 बच्चों पर कोवाक्सिन का परीक्षण चल रहा है। अभी तक बच्चों में कोरोना का वैक्सीन सुरक्षित है अथवा नहीं, इसके वैज्ञानिक प्रमाण बेहद कम हैं। इसलिए सरकार देश में बच्चों के टीकाकरण में कोरोना वैक्सीन शामिल करने से पहले यह अध्ययन करा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed