{"_id":"616bf8ba07c5b43b5f593848","slug":"aiims-students-association-issues-apology-after-video-of-controvercial-remarks-on-dussehra-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: एम्स के छात्रों ने राम-सीता पर की विवादित टिप्पणी, वीडियो वायरल हुआ तो जारी किया माफीनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद: एम्स के छात्रों ने राम-सीता पर की विवादित टिप्पणी, वीडियो वायरल हुआ तो जारी किया माफीनामा
Sun, 17 Oct 2021 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:53 PM IST
सार
एम्स दिल्ली में कार्यक्रम को लेकर माफीनामा जारी किया है लेकिन अभी तक आयोजन से जुड़े किसी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा पर एम्स दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ छात्रों द्वारा भगवान राम और माता सीता पर गलत टिप्पणी की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एम्स के छात्र संगठन ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
दशहरा पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एम्स के कुछ छात्रों द्वारा रामायण, भगवान राम और माता सीता का मजाक उड़ाया गया था और उनको लेकर गलत टिप्पणियां की गई थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन ने ट्विटर पर माफीनामा जारी किया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने पोस्ट किया है, एम्स के कुछ छात्रों द्वारा रामलीला का मजाक उड़ाने वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। छात्रों की तरफ से हम इस कार्यक्रम के लिए माफी मांगते हैं। इसका मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं था। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी गतिविधियां ना हों।
विज्ञापन
छात्र संगठन ने हालांकि ट्विटर पोस्ट कर माफीनामा मांग लिया है लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।