फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS doctor donates platelets for a bone marrow transplantaion patient

दिल्ली: एम्स के डॉक्टर ने मरीज के लिए दान की प्लेटलेट, बोन मैरो प्रत्यारोपण के बाद थी जरूरत

Thu, 25 Feb 2021 11:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 25 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
AIIMS doctor donates platelets for a bone marrow transplantaion patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर ने अनजान मरीज को सिंगल डोनर प्लेटलेट दान कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। मरीज का बोन मैरो प्रत्यारोपण हुआ है। इसके बाद उसे प्लेटलेट की जरूरत थी। दिल्ली में उसका कोई रिश्तेदार नहीं था, जो प्लेटलेट दान कर सके। 
विज्ञापन


एम्स के जेरिएट्रिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टर प्रसून चटर्जी को जब इसका पता चला तो वह खुद डोनर बनकर आगे आए। इस कदम की सभी डॉक्टरों और सहकर्मियों ने तारीफ की है। 
विज्ञापन


एम्स के डॉ. विजय गुर्जर ने बताया कि अस्पताल में मोहम्मद समीर (12) नामक बच्चे को बोन मैरो प्रत्यारोपण के बाद एसडीपी की जरूरत थी। यह बच्चा काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति ठीक न होने और किसी रिश्तेदार के न होने से मरीज को प्लेटलेट नहीं मिल पा रही हैं। इससे पहले भी सफदरजंग अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने मरीज को प्लेटलेट दान की थी। 


एम्स के नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने बताया कि इस मरीज को आने वाले समय में भी इसी प्रकार की सहायता चाहिए होगी। इसके लिए अस्पताल के कई डॉक्टरों से मदद करने की अपील की गई है। 

डॉक्टर भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। बच्चा और उसका परिवार इलाज के लिए पिछले दो साल से दिल्ली में हैं। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed