फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Agent caught at airport cheating millions by pretending to send abroad with fake visa

Delhi: फर्जी वीजा से विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया एजेंट

Sat, 07 Sep 2024 06:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Agent caught at airport cheating millions by pretending to send abroad with fake visa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया है जिसने फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने का झांसा देकर यात्री से लाखों रुपये ठग लिए। इस मामले में एक सहयोगी एजेंट पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन


गिरफ्तार एजेंट की पहचान नूर आलम (49) के रूप में की गई है, जो तैमूर नगर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को धनंजय कुमार नामक यात्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसकी यात्रा दस्तावेजों की जांच की, जिसमें पता चला कि यात्री के पासपोर्ट पर किर्गिस्तान का नकली वीजा चिपकाया गया था। इसके बाद धनंजय को पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


धनंजय ने पुलिस को बताया कि वह गोपालगंज, बिहार का निवासी है और बेहतर जीवन के लिए विदेश जाना चाहता था। उसने मुन्ना सिंह के माध्यम से रहमत नाम के एजेंट से संपर्क किया, जिसने उसे 2 लाख रुपये लेकर यूएई के जरिए किर्गिस्तान भेजने का आश्वासन दिया। रहमत ने पैसे लेकर फर्जी टिकट और वीजा तैयार कर दिए। पुलिस ने धनंजय की निशानदेही पर रहमत को गोपालगंज से गिरफ्तार किया। रहमत ने बताया कि वह नूर आलम के साथ मिलकर ठगी करता था। हालांकि, छापेमारी के दौरान नूर आलम फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर नूर आलम को दिल्ली में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उसने स्वीकार किया कि वह रहमत के लिए कमीशन पर काम करता था और धनंजय के लिए फर्जी वीजा मुहैया करने के एवज में उसे 25 हजार रुपये का कमीशन मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed