फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor Blast Near Israel Embassy Sparks Scare In Delhi's VIP Zone; 2 persons spotted in CCTV, police investigating

दिल्ली में धमाकाः सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही जताई थी आशंका, किया गया था राजधानी में हाई अलर्ट

Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Minor Blast Near Israel Embassy Sparks Scare In Delhi's VIP Zone; 2 persons spotted in CCTV, police investigating
दिल्ली ब्लास्ट - फोटो : self

दिल्ली, बोधगया और अयोध्या में आतंकी हमले के इनपुट पहले से थे। सुरक्षा एजेंसियां इन्हें लेकर काफी चौकन्नी भी थीं, मगर किसान आंदोलन व लाल किले की हिंसा के चलते उनका ध्यान बंट गया। इसी कारण चौकसी में कुछ कमी आ गई। इसका परिणाम यह रहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह से महज दो किलोमीटर दूर बम धमाका कर आतंकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस को 23 जनवरी को इनपुट दिए थे कि आतंकी दिल्ली, बोधगया और अयोध्या में हमला कर सकते हैं। 24 जनवरी के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इनपुट में कहा गया था कि देशविरोधी ताकतें एक हो गई हैं। इसके बाद ही दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि आतंकी संगठन 26 जनवरी और उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं। रोंहिग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर आत्मघाती हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कही भी टॉरगेट किलिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन की भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले की आशंका काफी गंभीर थी। इससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई थी। गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकारों व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed