{"_id":"6237b8a2c31bee77707b6e13","slug":"after-three-months-the-number-of-new-corona-patients-in-delhi-is-the-lowest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात : तीन महीने बाद दिल्ली में नए कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बात : तीन महीने बाद दिल्ली में नए कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम
Mon, 21 Mar 2022 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:58 AM IST
सार
बीते एक दिन में 97 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक रोजाना मिल रहे थे 100 से कम मरीज।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन महीने बाद दिल्ली में नए कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम मिली है। बीते एक दिन में 97 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह के बाद सबसे कम आंकड़ा है। उस दौरान राजधानी में रोजाना 100 से कम लोग संक्रमित मिल रहे थे लेकिन चार दिसंबर 2021 को दिल्ली में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित रोगी मिलने के बाद हर दिन इनकी संख्या बढ़ती चली गई। बीते 20 जनवरी को पांचवीं लहर का पीक निकलने के बाद से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है।
विज्ञापन
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 97 नए मरीजों के अलावा 83 रोगियों को छुट्टी दी है। इस बीच एक मरीज की संक्रमण से मौत भी हुई। इसी के साथ ही अभी तक 1863694 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 1837149 मरीज ठीक हो गए। वहीं 26147 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। बहरहाल राजधानी में कोरोना से मृत्युदर 1.40 फीसदी हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार कोरोना के सक्रिय केस 495 रह गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 365 और दिल्ली के अस्पतालों में 33 मरीज भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 12, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 12 और वेंटिलेटर पर 1 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 3147 रह गई है।
विज्ञापन