फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After checking 500 CCTV cameras police caught two miscreants mouse-cat game played on Meerut Expressway in E-rickshaw dragged and robbed case

ई-रिक्शा से घसीटकर लूटने का मामला: 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चला चूहे-बिल्ली का खेल

Sat, 12 Feb 2022 07:13 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि सात फरवरी कृष्णा नगर निवासी रितु (40) नामक महिला अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने क्रॉस रीवर मॉल के बाद एक बैंक्वेट हॉल जा रही थी।

विज्ञापन
After checking 500 CCTV cameras police caught two miscreants mouse-cat game played on Meerut Expressway in E-rickshaw dragged and robbed case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में सात फरवरी को ई-रिक्शा से रितु (40) नामक महिला को गिराकर उसके साथ लूटपाट करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मधु विहार, दिल्ली निवासी मनीष उर्फ ऋषि उर्फ बबलू (41) और मोहित गुप्ता उर्फ किक्की (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने करीब 70 किलोमीटर के दायरे में लगे 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। 

विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चूहे-बिल्ली के खेल के बाद आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी बाइक से गिरकर जख्मी भी हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह 220 सीसी की पल्सर बाइक पर झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से महिला का लूटा गया पर्स, तमंचा, वारदात के समय पहने कपड़े, जूते व बाइक बरामद कर ली है। मनीष वर्ष 2008 से झपटमारी कर रहा है। उसके खिलाफ पहले से 106 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि सात फरवरी कृष्णा नगर निवासी रितु (40) नामक महिला अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने क्रॉस रीवर मॉल के बाद एक बैंक्वेट हॉल जा रही थी। इस बीच आनंद विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उसे पर्स छीनने का प्रयास किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जबरन उसके हाथ से पर्स खींच लिया। इस दौरान पीड़िता सिर के बल नीचे गिर गई। वारदात में घायल होने के बाद से लगातार पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। बदमाश महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पूरे जिले की लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस व स्पेशल स्टाफ को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लाल और काले रंग की बजाज पल्सर 220 सीसी बाइक पर मौजूद थे। उनके आने-जाने के रास्ते की जांच की गई तो पता चला कि आरोपी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की ओर भागे हैं। पुलिस ने इस रूट पर करीब 70 किलोमीटर के एरिया में 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि आरोपियों ने कई बार यू-टर्न लेकर अपना रास्ता बदला। छानबीन के दौरान पुलिस ने रणनीति बनाई कि आरोपी मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोबारा जरूर दिखाई देंगे। करीब दर्जनभर टीमों को अलग-अलग जगह दिल्ली-एनसीआर के मॉल्स के पास एक्सप्रेस-वे आने-जाने वाले रास्तों पर तैनात कर दिया गया। पुलिस की टीम लगातार बदमाशों पर निगाह रखी थी।


चूहे-बिल्ली के खेल के बाद ऐसे पकड़े गए बदमाश
घटना के बाद से लगातार बदमाशों पर नजर रख रही एक टीम ने शुक्रवार को मदर डेयरी फ्लाईओवर पास बदमाशों की पहचान कर ली। बदमाश उसी बाइक पर सवार होकर अक्षरधाम मंदिर से सराय काले खां की ओर जा रहे थे। टीम ने उनको पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा कर रही टीम ने आगे टीम-2 को एक्सप्रेस-वे के टी-प्वाइंट पर तैनात कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की मदद से बेरीकेट लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने तुरंत बाइक वापस मोड़कर रॉन्ग साइड यमुना पुल पर दौड़ा दी। इस दौरान टीम-3 को अलर्ट कर दिया गया। टीम ने जैन शिकंजी के पास बेरीकेटिंग कर दी। यहां से भी आरोपियों ने डिवाइडर के राइट साइड की ओर से भागने का प्रयास किया। इस बीच टीम-4 ने आरोपियों की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद उनको काबू किया गया। इस दौरान आरोपियों को चोट भी लग गई। आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक व कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed