{"_id":"5d222c2e8ebc3e6d243bb1d3","slug":"after-all-bjp-s-dancer-sapna-choudhary-ashram-news-noi447768062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर भाजपा की हुई डांसर सपना चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर भाजपा की हुई डांसर सपना चौधरी
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान बीजेप
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर भाजपा की हुई डांसर सपना चौधरी
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और रागनी गायिका सपना चौधरी ने आखिरकार रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस में शामिल होने और फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात और उनके प्रचार की कमान संभालने के कारण उनके राजनीति में खासकर भाजपा में आने की चर्चाएं गर्म थी, लेकिन उस वक्त उन्होंने इससे इंकार किया था। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के आगाज के मौके पर सपना चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ उनके आगामी विधानसभा चुनाव में बाहरी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी शुरू हो गईं।
सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते लिए उन्होंने अपने शौक नृत्य और गायन को व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पूंजी और शोहरत कमा रही है। सपना ने फिल्मों में काम करने के साथ ही बिग बॉस में भी अभिनय किया है।
रागनी पर छिड़ा था विवाद
17 फरवरी, 2016 को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने एक रागनी गाई थी, जिसमें कथित तौर पर दलितों के लिए जातिसूचक शब्द बोले गए थे। इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दलित संगठन बहुजन आजाद मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल तंवर ने सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद भी दलित संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियां की जाती रहीं। इससे तंग आकर सपना ने खुदकुशी की कोशिश की थी।