{"_id":"61dc67eaba526267fd366570","slug":"after-a-year-thieves-stole-same-car-which-was-recovered-by-police-owner-was-shocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक साल बाद चोरों ने उसी कार की चोरी की, जिसे पुलिस ने बरामद की थी, मालकिन हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक साल बाद चोरों ने उसी कार की चोरी की, जिसे पुलिस ने बरामद की थी, मालकिन हैरान
Mon, 10 Jan 2022 10:37 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:37 PM IST
सार
कार मुखर्जी नगर निवासी आरती खन्ना की है। अपनी शिकायत में आरती ने हैरानी जताते हुए बताया कि दोनों साल कार लगभग एक ही दिन और एक ही तरीके से चोरी की गई।
विज्ञापन
पुलिस का सख्त पहरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुखर्जी नगर में ठीक एक साल बाद चोरों ने उसी कार की चोरी कर ली, जिसे पिछले साल चोरी होने के एक माह बाद पुलिस ने बरामद की थी। 9 जनवरी की रात एक बार फिर कार की चोरी होने से कार की मालकिन हैरान हैं। उसने मुखर्जी नगर थाने में चोरी की शिकायत कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कार मुखर्जी नगर निवासी आरती खन्ना की है। अपनी शिकायत में आरती ने हैरानी जताते हुए बताया कि दोनों साल कार लगभग एक ही दिन और एक ही तरीके से चोरी की गई। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2021 रविवार के दिन होंडा अमेज कार को घर के बाहर पार्किंग से चोरी कर ली गई थी। कार चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई, जिसमें साफ दिख रहा है कि चोर अपनी गाड़ी में आते हैं फिर पार्किंग में खड़ी कुछ गाड़ियों में से होंडा इमेज कार के पास जाते हैं और चंद मिनटों मे उस कार को लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक माह बाद कार चोरों को पकड़ कर उनसे कार बरामद कर ली। कार को वापस आरती खन्ना को दे दी गई। ठीक एक साल बाद रविवार के दिन 9 जनवरी 2022 की आधी रात में चोरों ने उसी तरह से घटना को अंजाम दिया। इस बार भी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि यह महज इत्तेफाक है। कार जल्द बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन