फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After 20 days two container zones increased in Delhi

20 दिन बाद दिल्ली में बढ़े दो कंटेनमेंट जोन

Thu, 21 May 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
After 20 days two container zones increased in Delhi
नई दिल्ली। 20 दिन बाद दिल्ली में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन बनने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन की नीति पर भी काम करने के लिए कहा है, जिसके बाद बुधवार को दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने दो नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की।
विज्ञापन

1 मई से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे थे, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। एक ओर केंद्र सरकार कोरोना वायरस से लड़ाई जीतने के लिए कंटेनमेंट जोन पर जोर दे रही है, वहीं दिल्ली में नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनने को लेकर ‘अमर उजाला’ ने 16 मई को खुलासा किया था कि 15 दिन में पांच हजार मरीज मिलने के बाद भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। इसी खबर में दिल्ली के प्रताप नगर आरडब्ल्यूए की ओर से बताया गया कि वहां करीब 2 किलोमीटर की परिधि में करीब 100 से ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद भी कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया। लोगों के आरोग्य सेतु एप पर आसपास संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी भी मिल रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली में 30 अप्रैल तक 3515 मरीज मिलने के बाद 100 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, लेकिन हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 19 मई तक इनकी संख्या 69 रह गई। इस अवधि में एक भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया, जबकि 30 अप्रैल से 19 मई तक दिल्ली में 7573 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर नए संक्रमित मरीज दिल्ली के किन-किन इलाकों में मिल रहे हैं? क्या यह सभी मरीज कंटेनमेंट जोन निवासी हैं? बहरहाल हेल्थ बुलेटिन में अब तक जिला स्तर पर संक्रमित मरीजों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। कंटेनमेंट जोन की योजना पर जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की सचिव और महानिदेशक से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली के सभी जिला प्रशासनों को आदेश दिया है कि वे कंटेनमेंट जोन की योजना पर बेहतर तरीके से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed