{"_id":"5ef13e49bd5e9278e2048daa","slug":"afghanistan-man-commits-suicide-due-to-fear-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के डर से अफगानिस्तान के युवक ने की खुदकुशी, लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के डर से अफगानिस्तान के युवक ने की खुदकुशी, लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी
Tue, 23 Jun 2020 04:57 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवीय नगर इलाके में कोरोना के डर से अफगानिस्तान के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक को लगता था कि उसे कोरोना हो जाएगा और इस कारण उसे नींद नहीं आती थी। वह पूरी रात ऊपर-नीचे घूमता रहता था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुर्बान हुसैन (24) करीब साढ़े पांच वर्ष पहले भारत आया था। वह मालवीय नगर के हौजरानी में अपने भाई, बहन व जीता के साथ रहता था। वह ट्रांसलेटर की नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी चली गई थी। इससे ये परेशान रहने लगा था। बाद में उसे लगने लगा कि उसे कोरोना हो गया है। इस कारण उसे पूरी रात नींद नहीं आती थी।
वह पूरी रात ऊपर-नीचे घूमता रहता था। कुछ देर के लिए वह दिन में सोता था। परिजन उसे समझाते थे कि उसे कोरोना नहीं होगा। कुर्बान ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे फांसी लगा ली। परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।