फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   advocate Pracha seeks copy of videography done during raid

अधिवक्ता प्राचा ने मांगी कार्यालय में छापे की वीडियोग्राफी फुटेज

Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
advocate Pracha seeks copy of videography done during raid
नई दिल्ली। अधिवक्ता महमूद प्राचा ने अदालत से उनके कार्यालय की तलाशी के दौरान की गई वीडियोग्राफी फुटेज की कॉपी और जब्त की गई सामग्री की कॉपी दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छापे की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और सच्चाई सामने लाने के लिए वीडियोग्राफी फुटेज की कॉपी जरूरी है।
विज्ञापन

अदालत ने मामले की सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने 24 दिसंबर 2020 को महमूद प्राचा के कार्यालय परिसर में पहली बार तलाशी ली थी।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा के समक्ष प्राचा ने तर्क रखा कि मामले में रिकॉर्ड न केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है बल्कि इसमें वीडियोग्राफी भी शामिल है। इस कारण वह इस तरह के फुटेज और सर्च और छापे में जब्त की गई सामग्री की कॉपी प्राप्त करने का हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचा ने कहा कि मामले में दो व्यापक मुद्दे शामिल हैं- पहला, मामले में एक झूठी शिकायत दर्ज की गई थी और दूसरा, ईमेल खाते के आउटबॉक्स के मेटा डाटा से संबंधित है जिसमें कथित तौर पर दस्तावेजों को भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया था। प्राचा ने कहा आधी रात के बाद भी तलाशी जारी रही।
प्राचा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मेरे सहयोग से मेरे आउटबॉक्स सर्च किए और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में दस्तावेज इकट्ठा किए। उन्होंने खुद को आधे सर्च वारंट से संतुष्ट किया। प्राचा ने कहा कि इस तरह के फुटेज भी एक स्वीकार्य सबूत हैं क्योंकि कथित संदिग्ध शिकायत की पूरी प्रक्रिया बनाई गई वीडियो में दिखाई दे रही है।

यह वीडियो फुटेज न केवल सर्च और जब्ती का हिस्सा है क्योंकि यह रिकॉर्ड किया गया था बल्कि इसलिए भी कि जब पुलिस द्वारा सर्च किया जा रहा था उसका वीडियोग्राफी मेरे कंप्यूटर में रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed