फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission is easy for girl students in 25 DU colleges

डीयू के 25 कॉलेजों में छात्राओं के लिए दाखिले की राह आसान

Sun, 11 Oct 2020 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Admission is easy for girl students in 25 DU colleges
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार छात्राओं के दाखिले की राह आसान होगी। क्योंकि, इस बार 25 कॉलेज छात्राओं को कट ऑफ में एक फीसदी की छूट देंगे। यह छूट कुछ कॉलेजों के सभी पाठ्यक्रमों पर मिलेगी, जबकि कुछ में कम ही कोर्सेज पर मिलेगी। ऑनलाइन दाखिले के कारण ऑनलाइन केलकुलेटर से उन्हें छूट का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन

राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी ने बताया कि छात्राओं को दी जाने वाली यह छूट कॉलेज पर निर्भर करती है। इस बार हमने भी कट ऑफ में लड़कियों को एक फीसदी छूट देने का फैसला किया है। इससे लड़कियों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा मिलता है। वहीं, यदि कोई को-एड कॉलेज है तो लड़कियों को छूट मिलने से लड़कों-लड़कियों के दाखिले में संतुलन बना रहता है।
विज्ञापन

बीते कई साल से कई कॉलेज यह छूट देते आ रहे हैं। इसमें बदलाव ना करते हुए इस साल भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। चार साल पहले तक यह छूट एक से पांच फीसदी तक होती थी, लेकिन अब यह छूट एक फीसदी ही मिलती है। उदाहरण के लिए यदि किसी कॉलेज में किसी कोर्स की कट ऑफ 98 फीसदी होगी तो छात्र का दाखिला इसी कट ऑफ पर होगा, जबकि छात्राओं को एक फीसदी छूट मिलने के कारण उनके लिए यह कट ऑफ 97 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed