{"_id":"60f9b8188ebc3e6d8e5cb3cb","slug":"admission-in-dseu-through-jac-ashram-news-noi5950888168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में जैक से बीटेक में मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में जैक से बीटेक में मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
नई दिल्ली। यदि आप भी दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। दिल्ली के चार तकनीकी संस्थानों के बाद यह पांचवां संस्थान है जो जैक से बीटेक में दाखिला ले रहा है।
डीएसईयू ने स्नातक स्तर पर बीटेक में छह पाठ्यक्रम को लांच किया है। इसमें कंप्यूटर इंजीनियरिंग से लेकर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग तक शामिल है। इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि जेईई मेंस का परिणाम घोषित होने पर छात्रों को जैक की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
इसके बाद संयुक्त रूप से काउंसलिंग कर छात्रों को उनकी रैंकिंग के अनुसार कॉलेज आवंटित होगा। डीएसईयू ने अपने बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में औसतन 60 फीसदी अंक और जेईई पेपर 1 की रैंकिंग को अनिवार्य रखा है।
विज्ञापन
जेईई मेन्स के परिणाम के बाद शुरू होगा पंजीकरण
तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए जेईई मेन्स के परिणाम के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, अभी जैक की वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद है कि अगले माह 14 तारीख तक जेईई मेन्स के परिणाम भी घोषित हो सकते हैं। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
अभी तक चार तकनीकी विश्वविद्यालय थे शामिल
दिल्ली के चार तकनीकी विश्वविद्यालयों में अभी जैक से छात्रों को दाखिला दिया जाता है। इसमें दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी व नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं। गत वर्ष डीटीयू ने जैक के साथ मिलकर दाखिला प्रक्रिया में सहयोग किया था। इसके लिए गत वर्ष 21 सितंबर को जैक वेबसाइट पर पंजीकरण करने की घोषणा हुई थी।