फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   admission for fourth cut off starts in du today is the last day of admission

दिल्ली विश्वविद्यालय: चौथी कट ऑफ के दाखिले शुरू, आज दाखिले का अंतिम दिन

Tue, 02 Nov 2021 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 01:47 AM IST
सार

बीएमएस के दाखिले शुरू होते ही कॉलेजों से दाखिले रद्द होने लगे हैं। कई कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स से  दाखिले रद्द हुए हैं। इस तरह से पांचवीं कट ऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
admission for fourth cut off starts in du today is the last day of admission
दिल्ली विवि - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएमएस, बीबीई व बीबीए के दाखिले शुरू होते ही कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स कोर्स से दाखिले रद्द होने शुरू हो गए हैं। चौथी कट ऑफ में कई कॉलेजों में जो दाखिले रद्द हुए उनमें ज्यादा दाखिले बीकॉम से ही रद्द हुए। इस तरह से पांचवीं कट ऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले की संभावना बनी रहेगी। सोमवार को चौथी कट ऑफ के दाखिले शुरू हो गए, इस कट ऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए केवल दो दिन ही मिल रहे हैं। अब छात्र मंगलवार तक दाखिला लेकर छ: नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन


कॉलेजों में सोमवार को चौथी कट ऑफ के दाखिले शुरू हो गए। पहले दिन जहां छात्रों ने दाखिला लिया वहीं दाखिला रद्द भी कराया। कई कॉलेजों में बीकॉम के दाखिले ज्यादा रद्द हुए। उल्लेखनीय है कि प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज बीएमएस, बीबीई, व बीबीए के दाखिले की शुरूआत 31 अक्तूबर से हो चुकी है। जिसके बाद अब अन्य कोर्सेज से दाखिले ज्यादा रद्द होने शुरू हुए हैं। 
विज्ञापन


आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि चौथी कट ऑफ के पहले दिन कुल 120 आवेदन स्वीकार किए गए, जिसमें 59 दाखिले मंजूर किए गए। जबकि 23 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का किया। ज्यादातर दाखिले हिंदी में नौ और ईकोनॉमिक्स में चार दाखिले हुए। जबकि अन्य कोर्सेज में एक से दो दाखिले हुए। जहां तक दाखिला रद्द होने की बात है सबसे अधिक 12 दाखिले बीकॉम ऑनर्स से रद्द हुए, जबकि बीकॉम और ईकोनॉमिक्स से 8-8 दाखिले रद्द हुए। कंप्यूटर साइंस से 7, गणित से पांच, साइकोलॉजी से चार दाखिले रद्द हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अरविंदो कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि चौथी कट ऑफ के पहले दिन उनके यहां 250 आवेदन किए गए, इसमें से 80-90 दाखिले मंजूर किए गए। उन्होंने कहा कि शाम चार बजे तक करीब 15 दाखिले रद्द हुए। जिसमें से छ: दाखिले बीकॉम से हुए। उधर सोमवार को एनसीवेब में भी दाखिले की शुरूआत हो गई। पहले दिन एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले की रफ्तार तेज रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed