फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission for 70 thousand seats in DU starts from today

डीयू में 70 हजार सीटों के लिए आज से दाखिले शुरू

Sun, 11 Oct 2020 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Admission for 70 thousand seats in DU starts from today
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 70 हजार सीटों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) श्रेणियों के लिए दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। शनिवार रात पहली कट ऑफ जारी कर दी गई थी। प्रत्येक कट ऑफ में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे, जबकि 16 अक्तूबर तक फीस जमा कराई जा सकेगी। यानी, फीस जमा कराने के लिए छात्र-छात्राओं को पांच दिन का मौका मिलेगा। दाखिला मंजूर होने के बाद फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन

पहली कट ऑफ के आधार पर विद्यार्थी 12 से 14 अक्तूबर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक दाखिला ले सकेंगे। डीयू प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि पहली कट ऑफ के आधार पर छात्रों को जहां दाखिला मिले वहां जरूर ले लें। आगे आने वाली कट ऑफ को लेकर अभी से चिंता ना करें और अंतिम दिन दाखिला लेने से बचें।
विज्ञापन

कट ऑफ जारी होने के बाद यदि वह किसी भी कोर्स में दाखिला पाने योग्य हैं तो उन्हें डीयू दाखिला पोर्टल पर किसी एक कॉलेज का चयन करना होगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार छात्रों के कॉलेज या विश्वविद्यालय जाने पर मनाही है। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण उनकी शिकायतों व प्रश्नों का समाधान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 2.58 लाख ने किया था आवेदन
डीयू के 67 कॉलेजों के लिए सत्र 2019-2020 में 2,58,388 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। तब भी काफी मारामारी के बीच छात्रों का दाखिला हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed