{"_id":"613391c78ebc3eb6f9738446","slug":"admission-entrance-test-of-international-business-degree-program-on-5th-decembe-ashram-news-noi6027580138","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बिजनेस डिग्री प्रोग्राम की दाखिला प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बिजनेस डिग्री प्रोग्राम की दाखिला प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंटरनेशनल बिजनेस डिग्री प्रोग्राम में शैक्षणिक सत्र 2022-24 में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। देशभर के 68 शहरों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाएंगे।
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीनस्थ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरन ट्रेड (आईआईएफटी) में इंटरनेशनल बिजनेस डिग्री प्रोग्राम (आईआईएफटी-एमबीए) में अगले शैक्षणिक सत्र 2022 में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है। इस संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो गई है। इच्छुक छात्र 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकता है। उम्मीदवारों को इस संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा में बहु विकल्प प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसमें तीन से अधिक कॉलम में से एक सही उत्तर को चुनना होगा।
फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी भर सकते हैं आवेदन पत्र
इस कोर्स में दाखिले के लिए कोई भी तीन वर्षीय स्नातक डिग्री पासआउट छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। सामान्य छात्रों के लिए स्नातक प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। जबकि आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी व दिव्यांगजन ) छात्रों के लिए यह अनिवार्यता 45 फीसदी है। फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स में किसी भी आयु-सीमा के उम्मीदवार पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनआरआई व विदेशी मूल के छात्र को जीमेट स्कोर से सीट
एनआरआई और विदेशी मूल के छात्रों को इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए अलग से आवेदन पत्र भरना होगा। उनके लिए आवेदन विंडो 15 जनवरी से 15 मार्च 2022 तक खुलेगी। हालांकि ऐसे आवेदकों को इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए जीमेट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट बनेगी।
आरक्षित वर्ग व कश्मीरी छात्रों के लिए अलग से सीट
इस प्रोग्राम में दाखिले केलिए आरक्षित वर्ग (एससी,एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस) और कश्मीरी छात्रों को केंद्र सरकार के आरक्षण नियम के तहत दाखिला सीट की सुविधा मिलेगी।