फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Activeness of Mangolpuri police and awareness of a local man leads to avoid a major railway accident 

दिल्ली: एक फोन कॉल के कारण टल गया बड़ा रेल हादसा, जा सकती थी कई लोगों की जान

Sat, 27 Mar 2021 03:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Activeness of Mangolpuri police and awareness of a local man leads to avoid a major railway accident 
टूटी पटरी के पास खतरे का संकेत देने के लिए लगाया लाल कपड़ा - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार को एक स्थानीय व्यक्ति और पुलिस की सजगता से बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई। बताया गया कि शुक्रवार सुबह मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल बलवान सिंह के पास राम कुमार नामक एक स्थानीय व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के पास रोहतक से दिल्ली जाने वाली पटरी टूट गई है।

विज्ञापन


इसके बाद बलवान सिंह एसएचओ मुकेश कुमार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने तुरंत लाल रंग के कपड़े को लकड़े से बांध कर टूटे हुए ट्रैक के पास लगा दिया ताकि इससे खतरे का संकेत मिल जाए।
विज्ञापन


इसके बाद नांगलोई के पास से ट्रैक को बंद कर मेंटेनेंस विंग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी घटना में स्थानीय व्यक्ति राम कुमार और पुलिस अधिकरियों ने समय रहते सही कदम उठाया जिसके कारण बहुत बड़ा हादसा टल गया। तीनों को इस काम के लिए इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed