{"_id":"60afb845270c562e7f17eb15","slug":"active-corona-patients-in-delhi-reduced-by-80-percentage-in-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर हुआ कोरोना: दिल्ली में एक माह में सक्रिय मरीज 80 फीसदी कम हुए, 98 हजार के पार पहुंच गई थी संख्या, अब हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर हुआ कोरोना: दिल्ली में एक माह में सक्रिय मरीज 80 फीसदी कम हुए, 98 हजार के पार पहुंच गई थी संख्या, अब हैं...
Thu, 27 May 2021 08:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 May 2021 08:48 PM IST
सार
दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से ही सक्रिय मरीज बढ़ने लगे थे। इन मामलों में रोजाना औसतन तीन हजार का इजाफा हो रहा था। आलम यह था कि 27 अप्रैल तक कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 98,264 हो गई थी, जो अब घटकर 16,378 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एक महीने में ही कोरोना के 80 फीसदी सक्रिय मामले कम हो गए हैं। 27 अप्रैल को जो आंकड़ा 98 हजार के पार पहुंच गया था, अब 17 हजार से कम रह गया है। 30 दिन में ही करीब 79 हजार सक्रिय मामले घटे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में जितनी तेजी से संक्रमण फैला था, अब उतनी ही रफ्तार से कम भी हो रहा है। हालांकि, सामान्य होते मौजूदा हालात में भी लोगों को सभी सावधानियों का पालन करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से ही सक्रिय मरीज बढ़ने लगे थे। इन मामलों में रोजाना औसतन तीन हजार का इजाफा हो रहा था। आलम यह था कि 27 अप्रैल तक कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 98,264 हो गई थी, जो अब घटकर 16,378 रह गई है। इस लिहाज से देखें तो 30 दिन में ही 78,886 मामले कम हुए हैं, जो करीब 80 फीसदी है। नए मामलों में लगातार आ रही कमी और संक्रमितों के दो गुना रफ्तार से स्वस्थ होने के चलते ऐसा हुआ है। कुल सक्रिय मरीजों में से 52 फीसदी मरीजों का घर पर और 48 फीसदी रोगियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दोगुना मरीज हो रहे स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 10 दिन में कुल 69,478 लोगों ने संक्रमण को मात दी है, और 24,220 नए मामले आए हैं। इस हिसाब से देखें तो संक्रमितों के मुकाबले दोगुना मरीज स्वस्थ हुए हैं। एम्स के डॉक्टर विक्रम का कहना है कि दिल्ली में कोरोना काबू में है। इसका बड़ा कारण यह है कि अधिकतक लोग अब संक्रमित हो चुके हैं। इससे वायरस का प्रसार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे कम हुए सक्रिय मरीज
| तारीख | मामले |
| 27 अप्रैल | 98,264 |
| 01 मई | 96,747 |
| 05 | 91,859 |
| 09 | 86,232 |
| 13 | 77,717 |
| 17 | 56,049 |
| 21 | 35,683 |
| 25 | 22,323 |
| 27 | 16,378 |
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।