फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Action under Operation Armour for MCD by-elections

Delhi News: एमसीडी उपचुनावों के लिए ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई

Wed, 26 Nov 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Action under Operation Armour for MCD by-elections
- 76 नार्को मामलों में 80 बदमाश गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स व कैश बरामद
विज्ञापन

पूरी दिल्ली पुलिस ने 1566 जगहों पर मारा गया छापा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उप-चुनावों के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन कवच -11.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 नार्को मामलों में 80 बदमाश गिरफ्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में ड्रग्स व कैश बरामद किया गया है। पूरी स्पेशल सेल, अपराध शाखा व सभी 15 जिलों की पुलिस ने एक साथ 1566 जगहों पर कार्रवाई की।
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रमुख व अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत 282.71 ग्राम हेरोइन, 19.235 किलो गांजा, 2.147 किलो अफीम, 2.034 किलो चरस, 4704 ट्रामाडोल कैप्सूल और 1,02,660 लाख कैश बरामद किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 273 केस रजिस्टर किए गए, जिसमें एक नाबालिग समेत 273 लोगों लोगों को पकड़ा गया। 17 बीयर की बोतलें, 57 बीयर केन, 911 शराब की बोतलें और 41,704 क्वार्टर गैर-कानूनी शराब ज़ब्त की गई। 40 ए और बी दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 1500 लोगों को अरेस्ट किया गया। इसके अलावा 99 आर्म्स एक्ट मामलों में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 1 पिस्तौल, 13 देसी पिस्तौल/देसी कट्टा, 6 कारतूस, 87 चाकू, 2 मोबाइल, 3 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि जुआ अधिनियम के 117 मामलों में 213 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनसे 2.37 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा, 24 भगोड़ा बदमाश,16 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। 23 वाहन जब्त किए। 2,405 गाड़ियों को भी सेक्शन 66 डीपी एक्स के तहत ज़ब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed