फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused went to jammu after killing trilochan singh half a dozen teams of delhi police were raiding

नया खुलासा: त्रिलोचन सिंह की हत्या करने के बाद जम्मू गए थे आरोपी, दिल्ली पुलिस की आधा दर्जन टीमें दे रही दबिश

Tue, 14 Sep 2021 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Sep 2021 01:45 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि आरोपी हत्या करने के बाद जम्मू चले गए। इसके बाद ये शव को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली आए थे। एयरपोर्ट जाकर पीड़ित परिवार को बताया था कि त्रिलोचन सिंह ने कनाड़ा की फ्लाइट पकड़ ली है और उनका मोबाइल दिल्ली में ही रह गया है।

विज्ञापन
accused went to jammu after killing trilochan singh half a dozen teams of delhi police were raiding
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के नेशनल कॉफ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी हरप्रीत व हरमीत त्रिलोचन सिंह की हत्या करने के बाद जम्मू  चले गए थे। कुछ दिन रूकने के बाद वह दिल्ली आ गए थे। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली में मोबाइल बंद हो गया। आरोपी अपने परिजन व रिश्तेदार किसी से संपर्क नहीं कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की छह से ज्यादा टीमें जम्मू में व बाकी टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि आरोपियो ने त्रिलोचन सिंह की हत्या दो सितंबर को दी है। आरोपियों के मोबाइल सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि आरोपी दो सितंबर को जम्मू चले गए थे। इसके बाद आरोपी आठ सितंबर को फिर से दिल्ली आ गए। इसके बाद ये आईजीआई एयरपोर्ट गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। इसके बाद से ही आरोपियों ने अपना मोबाइल खोला नहीं है। दोनों ने ही मोबाइल बंद रखे हुए हैं। आरोपियों की आखिरी लोकेशन आईजीआई एयरपोर्ट पर थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि आरोपी हत्या करने के बाद जम्मू चले गए। इसके बाद ये शव को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली आए थे। एयरपोर्ट जाकर पीड़ित परिवार को बताया था कि त्रिलोचन सिंह ने कनाड़ा की फ्लाइट पकड़ ली है और उनका मोबाइल दिल्ली में ही रह गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसके बाद से आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा समेत स्पेशल सेल, पश्चिमी जिले को स्पेशल स्टाफ समेत एक दर्जन से ज्यादा टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई हैं। छह से ज्यादा टीमों ने जम्मू में ढेरा डाला हुआ है। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी इस केस में सीधे नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed