{"_id":"62a13195a8e4216e455fb73f","slug":"accused-was-throwing-the-dead-body-into-pieces-every-day-delhi-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: शव के टुकड़े कर रोज फेंक रहा आरोपी, तीसरे दिन मिले दोनों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: शव के टुकड़े कर रोज फेंक रहा आरोपी, तीसरे दिन मिले दोनों हाथ
Thu, 09 Jun 2022 05:02 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:02 AM IST
सार
पुलिस ने शव के अवशेष को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर के रामलीला ग्राउंड में लगातार तीसरे दिन में लाश के अवशेष बरामद हुए। सोमवार को बैग में दोनों टांगों को चार टुकड़े कर फेंका गया था। मंगलवार शाम को सिर बरामद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों हाथ बरामद हुए हैं। मंगलवार को मिला शव का सिर काफी ठंडा था। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ ही देर पहले उसे डीप-फ्रीजर से निकालकर फेंका था।
विज्ञापन
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने शव को टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में रखा हुआ है। रोजाना एक-एक टुकड़े को ठिकाने लगाकर वह पुलिस को चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की हालत देखकर यह पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है कि शव किसी महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने शव के अवशेष को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पांडव नगर इलाके में चांद सिनेमा के पास झाड़ियों से एक बैग मिला था। उसमें दो टांगे चार टुकड़ों में थी। इसके अगले ही दिन मंगलवार शाम 5:30 बजे सिर मिला था। अब बुधवार को शव के दोनों हाथ बरामद किए गए। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।