{"_id":"6606bbb1395c78d48607de31","slug":"accused-wanted-in-murder-of-bank-employee-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-43929-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बैंककर्मी की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बैंककर्मी की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी बार में बाउंसर का काम करता था, घटना के बाद से फरार था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पीतमपुरा स्थित एक बार में हुए झगड़े में बैंककर्मी की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है। वह बार में बाउंसर का काम करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 21 फरवरी की रात पुलिस को पीतमपुरा के वर्धमान मॉल स्थित रेस्तरां बार यारन दा अड्डा में 23 साल के बैंककर्मी की चाकू मारकर हत्या की जानकारी मिली। मृतक की पहचान बुध विहार निवासी जतिन शर्मा के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। इनका बार के कर्मचारियों के साथ झगड़ा हो गया था। जतिन को बचाने की कोशिश में उसके दो दोस्त वरद और प्रशांत भी घायल हो गए थे। पीड़ितों के बयान पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
अपराध शाखा की टीम निरीक्षक संजय कौशिक के नेतृत्व में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस वारदात में शामिल अमन के बुध विहार के जयमाता स्टोर के पास आने की जानकारी मिली। जहां पुलिस ने दबिश देकर अमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन ने हत्या की वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली।