फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused of harassment of more than 50 women delhi police arrested on social media

दिल्ली: सोशल मीडिया पर 50 से ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार, धमकी देकर मांगता था अश्लील फोटो

Wed, 10 Feb 2021 10:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassment of more than 50 women delhi police arrested on social media
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर 50 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने वाले 19 साल के एक किशोर को फरीदाबाद से पकड़ा है। वह महिला के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लड़कियों और महिलाओं को मित्रता अनुरोध भेजता था। 
विज्ञापन


मित्रता होने पर वह उनके फोटो उठा लेता था और फिर उनसे छेड़छाड़ कर वायरल करने की धमकी देता। साथ ही पीड़िता को अपनी अश्लील फोटो भेजने को कहता। मजबूरी में पीड़िता अपनी अश्लील फोटो भेज देती थी। आरोपी की हरकत के कारण एक लड़की डिप्रेशन में चली गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आरोपी रहीम खान मॉर्फिंग एप का प्रयोग महिलाओं और लड़कियों के फोटो से छेड़छाड़ करता था। वह महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजता था। इसके अलावा उसने कई नाबालिगों को भी निशाना बनाया था। डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार आरके पुरम निवासी पीड़ित लड़की ने शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि कोई उसे उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम आईडी के जरिये भेज रहा है। इसके अलावा वह उससे अश्लील तस्वीरें भी मांग रहा है। आरके पुरम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई।

साइबर सेल प्रभारी रमन कुमार सिंह की देखरेख में टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच के बाद एसआई नीरज कुमार की टीम ने फरीदाबाद के ऊंचा गांव निवासी रहीम खान को पकड़ लिया। आरोपी आठवीं पास है और इंटीरियर डिजाइनर के पास लेबर का काम करता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह पीड़िता की अश्लील फोटो उसे भेजकर उसकी और अश्लील तस्वीरें मांगता था। ऐसा न करने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। मजबूरी में पीड़ित लड़की उसे अश्लील फोटो भेज देती थी। 

हालांकि आरोपी ने किसी लड़की से पैसे नहीं मांगे हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल से कई चैट डिटेल, महिलाओं व युवतियों के वीडियो क्लिप तथा फोटो बरामद किए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर अन्य पीड़ितों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed