{"_id":"606930b98ebc3ec89a5c6a9b","slug":"accused-beaten-to-death-for-refusing-to-marry-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शादी को लेकर अकसर होता था झगड़ा, प्रेमी ने दो बच्चों की मां को दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शादी को लेकर अकसर होता था झगड़ा, प्रेमी ने दो बच्चों की मां को दी खौफनाक मौत
Sun, 04 Apr 2021 08:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Apr 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में सहमति संबंध में रह रही महिला की हत्या करने वाले आरोपी को बवाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह महिला से शादी करना चाहता था लेकिन महिला इससे इंकार कर रही थी।
इस बात को लेकर हुए झगड़े में उसने हत्या कर दी। वह महिला के पति की भी हत्या करना चाहता था इसलिए परिचित से पिस्टल लेकर आया था। पुलिस पिस्टल मुहैया करवाने वाले की तलाश कर रही है।
बाहरी नार्थ जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंगोलपुरी में रहने वाली ज्योति नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि ज्योति के साथ सहमति संबंध में रहने वाले शिवा शर्मा ने उसकी पीट-पीट कर हत्या की है।
विज्ञापन
मंगोलपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के हुलिया के बारे में सभी जिला और थाना पुलिस को सूचना दे दी थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बवाना थाना प्रभारी दर्शन लाल को शिवा के इलाके में होने की जानकारी मिली। मुखबिर ने उसे डीएसआईडीसी फ्लैट के पास देखा था।

एसआई गजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर के बताए जगह पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिला। पूछताछ में शिवा ने बताया कि वह ज्योति के साथ सहमति संबंध में रह रहा था लेकिन वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी।
इस बात को लेकर उनके बीच अकसर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार रात वह शराब पीकर मंगोलपुरी स्थित घर आया। इसी बात को लेकर ज्योति उससे झगड़ा करने लगी। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर फरार हो गया। उस समय कमरे में ज्योति का छह और चार साल का बेटे भी मौजूद थे। आरोपी ने बताया कि वह ज्योति के पति की भी हत्या करना चाहता था। जिसके लिए उसने अपने एक परिचित से पिस्टल ली थी।