{"_id":"61992710ddb2847d8771aadc","slug":"according-to-meteorological-department-there-will-be-a-decrease-in-maximum-and-minimum-temperature-in-delhi-ncr-from-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सर्दी: आज से बढ़ने लगेगी ठिठुरन, अधिकतम व न्यूनतम पारे में आएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सर्दी: आज से बढ़ने लगेगी ठिठुरन, अधिकतम व न्यूनतम पारे में आएगी कमी
Sun, 21 Nov 2021 01:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:41 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
रविवार से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगेगी सर्दी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर का मौसम कभी सर्द तो कभी गर्म बना हुआ है। रविवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और वातावरण में सर्दी का अहसास बढ़ेगा। इस सप्ताह से लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ सर्दी की ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 24 घंटे में सुबह के समय मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 93 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 27 व न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अगले दिन भी अधिकतम व न्यूनतम पारे में कमी होगी।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान-27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-12 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:26 बजे
सूर्योदय का समय: 6:49 बजे
-सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी और तेज हवाओं का दौर से प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।