{"_id":"625413f15c5fed21013cef06","slug":"abvp-accused-to-left-wing-students-want-to-disrupt-ram-navmi-pooja-non-vegetarian-food-to-diversity-to-issues-in-jnu-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू विवाद: एबीवीपी का आरोप- राम नवमी की पूजा को बाधित करना चाहते थे वामपंथी छात्र, मांसाहारी भोजन से मुद्दे को भटका रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू विवाद: एबीवीपी का आरोप- राम नवमी की पूजा को बाधित करना चाहते थे वामपंथी छात्र, मांसाहारी भोजन से मुद्दे को भटका रहे
Mon, 11 Apr 2022 05:11 PM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:11 PM IST
सार
जेएनयू के कावेरी छात्रावास में रविवार को मेस में रामनवमी पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए, पुलिस ने कहा कि हिंसा में छह छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में विवाद की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी हॉस्टल में रविवार को छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और लेफ्ट संगठनों के छह छात्र घायल हो गए। इस मामले में एबीवीपी ने सोमवार को आरोप लगाया कि वामपंथी छात्र राम नवमी की पूजा को बाधित करना चाहते थे और मांसाहारी भोजन के मुद्दे को उठाकर मुद्दे से भटकाने की रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं। एबीवीपी के जेएनयू इकाई के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि हमें मांसाहारी भोजन से कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि जेएनयू के कावेरी छात्रावास में रविवार को मेस में रामनवमी पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए, पुलिस ने कहा कि हिंसा में छह छात्र घायल हो गए। रोहित कुमार ने कहा कि सात दिन पहले कावेरी छात्रावास मेस समिति की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर रविवार को छात्रावास के मेस में कोई भी मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुस्लिम छात्र भी इस फैसले से सहमत थे। तीन दिन पहले जब रामनवमी पूजा का पोस्टर साझा किया गया था, तब वामपंथी छात्रों ने पूजा को बाधित करने के लिए मांस की हड्डियां फेंकने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वामपंथी छात्रों ने पूजा से एक दिन पहले नौ अप्रैल को एक नकली हस्तलिखित परिपत्र भी निकाला।
विज्ञापन
क्या है पूरा विवाद
- कावेरी हॉस्टल में कुछ छात्रों ने नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को रामनवमी पूजा और हवन का आयोजन किया था। हवन का समय साढ़े तीन बजे का था। वहीं, कुछ छात्रों ने हॉस्टल में ही शाम 5 बजे के बाद रोजा खोलने के लिए इफ्तार पार्टी रखी थी।
- कावेरी हॉस्टल कमेटी और छात्रों ने आपसी सहमति से एक साथ आयोजन का फैसला लिया था। रामनवमी की पूजा के समय हॉस्टल में बाहरी छात्र यानी की अन्य हॉस्टल के छात्र भी आ गए। इसी बीच करीब साढ़े चार के बाद रामनवमी की पूजा शुरू हुई।
- पूजा चल ही रही थी कि दूसरी ओर सामने इफ्तार पार्टी की तैयारी शुरू हो गई। इस इफ्तार पार्टी के लिए नॉनवेज भी रखा गया था। इस पर कुछ छात्रों ने आपत्ति की। उनका कहना था कि रामनवमी की पूजा चल रही है और नवरात्र का आखिरी दिन है, इसलिए हॉस्टल मेस के मेन्यू में नॉन-वेज को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
- कावेरी हॉस्टल के ही दोनों पक्षों के छात्रों में अभी नॉनवेज हटाने पर बात हो रही थी कि अचानक पथराव शुरू हो गया। इतने में जेएनयू के अन्य हॉस्टल और कावेरी हॉस्टल के छात्र आपस में उलझ गए और विवाद मारपीट तक पहुंच गया।