{"_id":"606404243bb1f72c57021b58","slug":"about-350-flats-of-dda-not-ready-so-allotment-will-be-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए आवास योजनाः करीब 350 फ्लैट नहीं हुए तैयार, आवंटन में होगी चार-पांच महीने की देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए आवास योजनाः करीब 350 फ्लैट नहीं हुए तैयार, आवंटन में होगी चार-पांच महीने की देरी
Wed, 31 Mar 2021 10:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हालिया आवास योजना के तहत आने वाले करीब 350 फ्लैट अभी तैयार नहीं हुए हैं, लिहाजा उनके तैयार होने और आवंटन में चार-पांच महीने का समय लगेगा। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1353 में से 348 फ्लैट अभी तैयार नहीं हुए हैं। उनके आवंटन में देरी होगी। ये फ्लैट द्वारका के सेक्टर 16 बी में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस साल 1353 फ्लैट के लिए करीब 23 हजार लोगों ने आवेदन किया था। अधिकारी ने बताया कि हमने तय किया है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद मांग और आवंटन के आधार पर लोगों को चिट्ठियां जारी की जाएंगी। इसमें चार-पांच महीने का वक्त लगेगा। इस बीच हमने जसोला विहार और द्वारका के बाकी फ्लैट्स के लिए आवंटन पत्र जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीडीए आवास योजना इस साल जनवरी में आई थी जिसका ड्रॉ 10 मार्च को निकाला गया था।