{"_id":"612081647a315e76fa58db0d","slug":"aats-arrested-a-young-man-who-robbed-with-his-associates-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रेमिका को बर्थडे पर तोहफा देने के लिए बन गया लुटेरा, लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर बेरोजगार हो गया था 'विराट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रेमिका को बर्थडे पर तोहफा देने के लिए बन गया लुटेरा, लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर बेरोजगार हो गया था 'विराट'
Sat, 21 Aug 2021 03:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:15 PM IST
सार
आरोपी ने गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे गिफ्ट देने के लिए लूटपाट की बात को स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से वह बेरोजगार है।
विज्ञापन
दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर तोहफा देने के लिए एक युवक लुटेरा बन गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक से कैश और मोबाइल लूट लिया था। लेकिन चंद ही दिनों बाद द्वारका जिला एएटीएस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान डाबड़ी निवासी विराट सिंह (22) के रूप में हुई है। विराट पहले गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। लेकिन लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी। अब उसकी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन आ रहा था। रुपये न होने के कारण आरोपी ने लूटपाट का रास्ता चुना और पकड़ा गया।
पुलिस विराट से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 13 अगस्त की रात को डाबड़ी निवासी एक युवक ने लूटपाट की कॉल की थी। पीड़ित ने बताया कि वह देर रात को सीतापुरी बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चार युवकों ने उसे चाकू मारकर उससे कैश और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने भी मामले की जांच शुरू की।

छानबीन के दौरान हवलदार विजय सिंह को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक आरोपी नजफगढ़ इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गुर्जर डेयरी, धर्मपुरा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे गिफ्ट देने के लिए लूटपाट की बात को स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से वह बेरोजगार है। वारदात के समय विराट के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।