फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP MP Sanjay Singh claims Vistara flight narrowly avoided accident in Bhubaneswar Scindia promises action

आप सांसद का दावा: भुवनेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा विमान, उड्डयन मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Wed, 27 Oct 2021 05:10 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 Oct 2021 05:10 PM IST
सार

फ्लाइट में यात्रा कर रहे सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि आज भुवनेश्वर में एयर विस्तारा फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान लोगों की रूह कांप गई। फ्लाइट दुर्घटना से बाल-बाल बची। कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। 

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh claims Vistara flight narrowly avoided accident in Bhubaneswar Scindia promises action
Air Vistara

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बुधवार को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची। उनके दावे के बाद उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


सुबह सात बजे दिल्ली से निकली फ्लाइट यूके785 दो घंटे बाद 9 बजे भुवनेश्वर पहुंची। इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि आज भुवनेश्वर में एयर विस्तारा फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान लोगों की रूह कांप गई। फ्लाइट दुर्घटना से बाल-बाल बची। कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। 
विज्ञापन


इसपर सिंधिया ने उन्हें आश्वत करते हुए लिखा कि हम इस विषय पर कार्रवाई कर उचित कदम उठाएंगे। घटना संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed