फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP MLAs and councilors distributed masks

आप विधायकों और पार्षदों ने बांटे मास्क

Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
AAP MLAs and councilors distributed masks
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों ने रविवार को राजधानी में मुफ्त मास्क वितरण और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोरोना की अभी कोई दवा नहीं है। केवल मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही अपनी और परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। दो हजार रुपये जुर्माना देने से अच्छा है कि सभी लोग 10 रुपये का मास्क लगाकर घर से निकलें।
विज्ञापन

विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर आपको अपने परिवार से प्रेम है और उनके जीवन की चिंता है तो बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें। विधायक मनोज त्यागी ने कहा कि कोरोना से बचाव का सिर्फ यही तरीका है कि नियमों का पालन करें। विधायक इमरान हुसैन ने सदर थाना चौक व पार्षद मनोज त्यागी ने 30 फुटा रोड पर मास्क बांटे।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में लागू हों एक जैसे नियम : भाजपा
भाजपा ने कहा कि विवाह व सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होने वालों की संख्या कम करने की वजह से एक बड़ा वर्ग पड़ोसी राज्यों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। लिहाजा, आवश्यक है कि पूरे एनसीआर में एक जैसे नियम लागू किए गए। इसे लेकर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखे हैं। कपूर ने मांग की है कि सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए एक जैसा नियम बनाया जाए। शादी में लड़का-लड़की दिल्ली के हों या कार्यक्रम आयोजक संस्था दिल्ली की है तो एनसीआर के स्थलों में भी आमंत्रित जनों की संख्या 50 पर सीमित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed