फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP leader Sanjay Singh accused PM Modi of calling ED an extortion department uring press conference

AAP Attack On ED: संजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ईडी को बताया एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट, पीएम मोदी को भी घेरा

Tue, 29 Aug 2023 05:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 05:12 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर पीएम मोदी और ईडी को घेरा है। उन्होंने कहा कि ईडी का असिस्टेंट डायरेक्टर 7 लोगों के साथ तथाकथित शराब घोटाले में एक आरोपी को बचाने के लिए 5 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh accused PM Modi of calling ED an extortion department uring press conference
संजय सिंह, नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर पीएम मोदी और ईडी को घेरा है। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ईडी को भ्रष्टाचार खत्म करने का साधन बताते हैं। लेकिन वह एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट बन गया है। ईडी का असिस्टेंट डायरेक्टर 7 लोगों के साथ तथाकथित शराब घोटाले में एक आरोपी को बचाने के लिए 5 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा गया। एक्सटॉर्शन मामले से जुडे सीए के पास से 2.14 करोड़ कैश और 1.90 करोड़ रुपए की ज्वैलरी बरामद हुई है। 

विज्ञापन

ईडी ने तोड़ा मनीष सिसोदिया को फोन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी ने तथाकथित शराब घोटाला मामले में चंदन रेड्डी के कान के पर्दे फाड़कर और एक व्यक्ति को बेटी कॉलेज कैसे जाएगी की धमकी देकर बयान लिए हैं। ईडी ने अपने पास मोबाइल रखकर मनीष सिसोदिया पर फोन तोड़ने का आरोप लगाया। मुझ पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। मोदी जी ने एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट (ईडी) को देश में विधायकों को तोड़ने और घोटाले में घोटाला करने के लिए बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की जांच पर संजय सिंह ने उठाए सवाल
पीसी के दौरान सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि एक्सटॉर्शन में ली गई रकम में किन-किन अधिकारियों का हिस्सा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। ईडी ने पिछले 9 सालों में तीन हजार छापेमारी की और मात्र 23 लोगों पर आरोप सिद्ध कर पाई है। जो लोग मोदी वाशिंग पाउडर में धुल जाते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। सुप्रीम कोर्ट इसका संज्ञान ले, इस एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट ईडी की कोई जरूरत नहीं है, इसे बंद किया जाए।

विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटाला मनगढ़ंत
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह से मनगढ़ंत है, फिर भी पिछले एक साल से इसकी जांच चल रही है। दरअसल, पीएम मोदी ने गैर भाजपा शासित राज्यों में विधायकों को तोड़ने और घोटाले में घोटाला करने के लिए ही ईडी डिपार्टमेंट बनाया है। आम आदमी पार्टी ने कई बार ईडी के असल चेहरे को बेनकाब भी किया है।  

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ईडी के हाथ में हाथ मिलाकर कहते हैं कि ईडी के जरिए हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। पीएम मोदी की सबसे प्रिय संस्था ईडी अब एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट बन गया है। अब ईडी, ईडी नहीं रही। अब ईडी धन उगाही का डिपार्टमेंट बन गई है। अब यह बात खुद ईडी ही कह रही है। ईडी का असिस्टेंट डायरेक्टर सात लोगों के साथ पांच करोड़ रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। यह रिश्वत तथाकथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी अमन ढल को बचाने के नाम पर उसके पिता से ली गई है। पिछले एक साल से ईडी यही कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed