फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP demanded to make Arvind Kejriwal candidate for post of PM of opposition

AAP की नई मांग: 'केजरीवाल बनें विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार', जानें आतिशी से लेकर संजय सिंह ने क्या कहा

Wed, 30 Aug 2023 05:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 05:51 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने मांग करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को विपक्ष के पीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए। जिसके बाद संजय सिंह और आतिशी ने इस नई मांग पर अपनी सफाई दी।

विज्ञापन
AAP demanded to make Arvind Kejriwal candidate for post of PM of opposition
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

विस्तार

मुंबई में एक सितंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने एक नई मांग शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने मांग करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को विपक्ष के पीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए। ऐसी महंगाई में दिल्ली में महंगाई कम है। जहां फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा और महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की योजना जारी है। 

विज्ञापन

 

प्रियंका कक्कर ने की मांग
प्रियंका कक्कर की इस मांग के बाद आम आदमी पार्टी में बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैं आधिकारिक रूप से यह कह रही हूं कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं है। आम आदमी पार्टी इंडिया को बचाने के लिए इंडिया अलायंस का हिस्सा बनी है, कोई पद लेने के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम पद की उम्मीदवारी पर आप नेताओं की सफाई
मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पीएम पद की रेस में नहीं है। इंडिया के साथ गठबंधन देश को बचाने के लिए हुआ है। पीएम पद के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल पीएम पद की रेस में नहीं है। अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि बीते  नौ सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बर्बादी के कगार पर ला दिया है।
 

वहीं दूसरी तरफ मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उसकी पार्टी से पीएम बने। हमारी पार्टी भी यही चाहती हैं लेकिन पीएम पद के उम्मीदवार का नाम गठबंधन को तय करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक हो रही है। अभी तक दो बैठकें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed