फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP candidate Mukesh Goyal became ward Parshad for the sixth time

Delhi MCD Election: आप के मुकेश गोयल छठवीं बार बने पार्षद, पांच बार कांग्रेस से हो चुके हैं निर्वाचित

Wed, 07 Dec 2022 02:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 02:39 PM IST
सार

पिछले वर्ष 2021 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के सदस्य मुकेश गोयल को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई थी। मुकेश गोयल कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे।

विज्ञापन
AAP candidate Mukesh Goyal became ward Parshad for the sixth time
मुकेश गोयल आप नेता - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एमसीडी चुनाव के परिणाम लगातार आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मुकेश गोयल ने वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से पार्षद बनते ही इतिहास बना दिया है। आप की टिकट पर वह बेशक पहली बार पार्षद बने हैं, पर इससे पहले वह पांच बार लगातार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 2021 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के सदस्य मुकेश गोयल को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई थी। मुकेश गोयल कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। कांग्रेस में रहते हुए मुकेश गोयल पांच बार पार्षद चुने गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



मुकेश गोयल पहले मॉडल टाउन सीट से चुनाव लड़ा करते थे। नगर निगम में विभाजन होने के बाद वह उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता, 25 साल से कांग्रेस के लगातार निगम पार्षद, नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। आप में आने से पहले वह सराय पिपलथला से निगम पार्षद थे। इस बार वह वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से पार्षद चुने गए हैं।

आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुकेश गोयल को पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया था। इस बार भी वार्ड पार्षद चुने जाने के बाद यह संभावना नजर आ रही है कि दिल्ली नगर निगम में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी  मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed