फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP can contest Lok Sabha elections on four seats and Congress on three seats in Delhi.

India Alliance : दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव, पंजाब-गुजरात पर अलग होगी बात

Sat, 13 Jan 2024 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 06:05 AM IST
सार

विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत दोनों दलों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में इस फॉर्मूले पर मुहर लग गई है। हालांकि, दोनों ही दलों ने इसका खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
AAP can contest Lok Sabha elections on four seats and Congress on three seats in Delhi.
आप-कांग्रेस में मंथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत दोनों दलों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में इस फॉर्मूले पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन


हालांकि, दोनों ही दलों ने इसका खुलासा नहीं किया है। उनके नेताओं ने कहा कि खुशनुमा माहौल में बैठक हुई है और बैठक में लिए निर्णय के बारे में आगामी दिनों के बाद बताया जाएगा। इससे पहले आठ जनवरी को भी दोनों दलों के बीच बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


आप और कांग्रेस के नेताओं के बीच शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के निवास पर बैठक हुई। बैठक में आप की ओर से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व संदीप पाठक, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी व सौरव भारद्वाज आए, जबकि कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे चली बैठक में उनके बीच मुख्य तौर पर दिल्ली की सातों सीटों पर चर्चा हुई। दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली बैठक में आए थे, हालांकि वह बैठक के बीच में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे।

ऐसे बनी सहमति
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, चांदनी चौक, पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी।


पंजाब-गुजरात पर अलग से होगी बात
दोनों दलों के बीच पंजाब और गुजरात की सीटों पर भी बातचीत की गई। यहां की सीटों पर चर्चा के लिए वहां के कांग्रेस नेताओं को बुलाकर बैठक करने पर बात हुई। इस बैठक में इन दोनों राज्यों के कांग्रेस के नेता शामिल नहीं थे। इसलिए अब इन राज्यों पर अलग से बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed