फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP blows up municipal election starts MCD change campaign to oust BJP from power

दिल्ली: आप ने नगर निगम चुनाव का फूंका बिगुल, भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए शुरू किया एमसीडी बदलाव अभियान

Sat, 04 Dec 2021 08:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 08:23 PM IST
सार

आप दिल्ली के संयोजक गोपाल राय और मनीष सिसोदिया ने एमसीडी बदलाव अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान के तहत दिल्ली के हर नुक्कड़ और कोने में मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। 

विज्ञापन
AAP blows up municipal election starts MCD change campaign to oust BJP from power
एमसीडी बदलाव अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को 'एमसीडी बदलाव' अभियान की शुरुआत की। इसके तहत अगले तीन महीने में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी दफ्तर में अभियान लॉन्च करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक नंबर जारी किया है। 8882828282 नंबर पर मिस कॉल देकर कोई भी व्यक्ति आप का सदस्य बन सकता है। मौके पर मौजूद पार्टी संयोजक गोपाल राय ने दावा किया कि चुनाव से पहले पार्टी हर घर दस्तक देगी। इसमें अपील की जाएगी कि दिल्ली में अब बदलाव का समय आ गया है।

विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप कोई पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। आप के लोग पिछले नौ सालों से पूरे देश में एक आंदोलन चला रहे हैं। देश की दूसरी पार्टियां आज आप को फॉलो करने लगी है। सिसोदिया के मुताबिक, आप की सरकार लाल बत्ती कल्चर खत्म करने वाले देश की पहली सरकार बनी। लोग कहते हैं कि दिल्ली ने शिक्षा में कमाल कर दिया। 
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार ने स्कूलों को चमकाया
सिसोदिया के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि यूपी के स्कूल बेहतरीन हो गए हैं और हमें बोला कि उत्तर प्रदेश आकर वहां के स्कूल देखें। जब हम स्कूल देखने गए तो उत्तर प्रदेश के खस्ताहाल पड़े स्कूलों की पोल खुलने के डर से लखनऊ में ही मुझे पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया। उत्तराखंड और पंजाब की हालत भी जुदा नहीं है। पंजाब सरकार एक हफ्ते में अपने बेहतर स्कूलों की लिस्ट नहीं दे सकी है, जबकि दिल्ली सरकार ने 250 स्कूलों की लिस्ट एक दिन में सार्वजनिक कर दी थी। केजरीवाल सरकार ने न सिर्फ स्कूलों की बिल्डिंग को चमकाया, बल्कि पढ़ाई भी शानदार हो गई है। दूसरी तरफ नीतिगत बदलाव करते हुए एक्साइज चोरी बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकेंगे- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया के मुताबिक, अब हमें दिल्ली के लिए यह लक्ष्य बनाना है कि दिल्ली को बर्बाद करने वाली भाजपा को इस बार एमसीडी से उखाड़ फेंका जाए। उन्होंने हर कार्यकर्ता से अपील की कि वह जब भी लोगों के पास जाएं तो अपने दिल में भविष्य के दिल्ली का सपना लेकर जाए। यह लक्ष्य लेकर जाएं कि उन्हें कैसी दिल्ली चाहिए। हमें इस आंदोलन को अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को भी सौंपना है।

हमने काम किया है तो वोट देना, वर्ना मत देना
प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने कहा कि हम जिस काम को करने के लिए आए हैं, अगर वह काम नहीं करने दिया जाएगा, तो हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए। पहली बार सरकार बनाने के 49 दिनों में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। अगली बार पांच साल सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने चौराहे पर खड़े होकर कहा कि अगर हमने काम किया है, तो वोट देना, वर्ना हमें वोट मत देना। देश के किसी भी अन्य नेता में हिम्मत नहीं है कि वो चौराहे पर खड़ा होकर ऐसी बात कहें। कोरोना महामारी का दिल्ली वालों के साथ मिलकर सरकार ने मुकाबला किया है।


दिल्ली को चमकाना और सुंदर बनाना है
भाजपा शासित एमसीडी पर हमला बोलते हुए गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासन में दिल्ली वालों तीन कूड़े के पहाड़ और वसूली के दो तोहफे दिए हैं। वहीं, कहीं भी मकान बनाओ, तो भाजपा वाले वसूली करने पहुंच जाते हैं। पिछली बार हम पहली बार एमसीडी का चुनाव लड़े थे। हमारे लिए यह चुनाव नया-नया था, अनुभव नहीं था। लेकिन इस बार आप तैयार हैं। यदि दिल्ली को चमकाना है, सुंदर बनाना है, स्वस्थ बनाना है और दिल्ली को अगर आगे बढ़ाना है, तो उसके लिए दिल्ली की साफ सफाई जरूरी है। इसलिए आप आज से हम एमसीडी में बदलाव का अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके लिए हमें गली-गली जाना है, हर बूथ, हर मंडल में जाना है, हर वॉर्ड के अंदर जाना है, हर विधानसभा के अंदर जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed