{"_id":"633bb5be42fd1f3b0c344986","slug":"aam-aadmi-party-will-organize-a-symbolic-demonstration-against-mcd-by-burning-ravana-of-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'आप' का भाजपा पर हमला, आज कूड़े का रावण जलाकर एमसीडी के खिलाफ करेगी प्रतीकात्मक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'आप' का भाजपा पर हमला, आज कूड़े का रावण जलाकर एमसीडी के खिलाफ करेगी प्रतीकात्मक प्रदर्शन
Tue, 04 Oct 2022 09:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:56 AM IST
सार
पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कारण पिछले कई सालों से दिल्ली स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में सबसे नीचे आ रही है।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने दिल्लीभर में कूड़े के रावण जलाकर भाजपा शासित एमसीडी के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप के नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को साढ़े तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर कूड़ा जलाएंगे। आप विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कारण पिछले कई सालों से दिल्ली स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में सबसे नीचे आ रही है। भाजपा ने दिल्ली में पहले तीन कूड़े के पहाड़ खड़े किए और अब 16 नए कूड़े के पहाड़ खड़े करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने जनता से अपील है कि दशहरा के अवसर पर दिल्लीभर में कूड़े के रावण जलाकर भाजपा के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन करना है। दरअसल सभी गली-चौराहे पर कूड़ा पड़ा रहता है और नालियां भी गाद व पानी से भरी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दशहरा के दिन बुराइयों के प्रतीक चिन्ह रावण को जलाया जाता है। दिल्ली में कूड़ा भाजपा की निष्फलता का प्रतीक चिन्ह बन गया है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, इसलिए आप मंगलवार को कूड़े का रावण जलाएगी। यह भाजपा शासित एमसीडी के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन है।
विज्ञापन