{"_id":"6140e4898ebc3edadd1cc30b","slug":"aam-aadmi-party-alleges-bjp-responsible-for-malkaganj-incident-murder-case-should-be-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आरोप, मलकागंज की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार, हत्या का केस हो दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आरोप, मलकागंज की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार, हत्या का केस हो दर्ज
Tue, 14 Sep 2021 11:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:36 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मलकागंज में कुछ इमारतें बेहद पुरानी हो गई हैं और इसके कभी भी गिरने से हादसा होने की आशंका व्यक्त की थी।
विज्ञापन
मलकागंज सब्जी मंडी में गिरी इमारत का मलवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मलकागंज में हुए हादसे के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने कहा है कि मलकागंज में इस तरह का हादसा होने की लिखित सूचना भाजपा नेताओं को दी गई थी, लेकिन इस पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
लापरवाही का परिणाम हुआ कि इमारत गिर गई और इसमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आम आदमी पार्टी ने इस लापरवाही को हत्या के समान मानते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मलकागंज में कुछ इमारतें बेहद पुरानी हो गई हैं और इसके कभी भी गिरने से हादसा होने की आशंका व्यक्त की थी। आम आदमी पार्टी की पार्षद ने इसकी शिकायत भाजपा शासित नगर निगम से की थी और इस पर एक्शन लेने की मांग की थी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता का आरोप है कि इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और यह हादसा हो गया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। आप नेता ने इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।